अक्षय तृतीया का महत्त्व
अक्षय तृतीया का महत्त्व अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसे बहुत ही शुभ तिथि माना जाता है। इस दिन लोग नई वस्तुएं खरीदते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। व्यापारियों के लिए भी अक्षय तृतीया का खास महत्व होता है। जानें, क्या हैं इस तिथि से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं ? माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में धरती पर 6ठा अवतार लिया था। इसलिए इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन भोजन-अनाज की देवी अन्नपूर्णा का जन्मदिवस भी माना जाता है। इस दिन रसोई की साफ-सफाई कर पकवानों के साथ देवी अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। दक्षिण भारत में अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी माता के पूजन का विधान है। धन की देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं इसलिए लक्ष्मीजी से पहले भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, साथ ही कुबेर देवता का वंदन किया जाता है। क्यों है अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है। धार्म...