श्रावण मास में शिवाराधना
श्रावण मास में शिवाराधना सबसे भोले सबसे मीठे और सभी के मन की इच्छाओं को सहजता से सुनने वाले हमारे शिव भोलेनाथ हैं। भगवान् शिव सभी का कल्याण करते हैं। शिव ही सत्य है। शिव महाकाल हैं। शिव देवों के देव महादेव हैं। शिव सब कुछ हैं। जो कुछ हम देखते हैं वह सब कुछ शिव ही हैं। श्रावण का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए होता है। इस महीने में लोग शिव की आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं। वैसे तो सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जल भी चढ़ा दो तो भी वह खुश हो जाते हैं, लेकिन शिव की पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। कुछ वस्तुएँ ऐसी हैं, जो भोलेनाथ को पसंद नहीं हैं। जिनका शिव जी पूजा में इस्तेमाल नहीँ करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव जी की पूजा में केतकी का फूल निषेध है । इसी तरह शिव जी की पूजा में शंख से जल और तुलसी अर्पित करना भी निषेध है। भगवान शिव का नारियल पानी से अभिषेक भी नहीं किया जाता है। शिवजी को कुम...